रोशनी में नहाया शहर,जगमग दीप जले,शहर वसियो ने दीपमाला से लिखा जय श्रीराम

शिवपुरी। 22 जनवरी 2023 को हिंदुओं के आराध्य भगवान रामलला की प्रतिमा की प्रतिष्ठा अयोध्या में विधि विधान से संपन्न हुई। इस शुभ दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे देश मे राम लहर चल रही थी। लोगों ने इस दिन को राम दिवाली का नाम दिया,शहर को जहाँ सजाय गया भगवा मय कर दिया गया था।

दिन भर मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहे और शहर में जगह जगह भंडारे चलते रहे। वही शाम को पूरा शहर रोशनी में नहा गया,घर घर दीप जले और कुछ कॉलोनी वासियों ने दीपमाला से जय श्रीराम लिखा। 22 जनवरी की शाम को शहर के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे दीप जलाए ,यह नजारा दीपावली जैसा ही था,जमकर आतिशबाजी की गई फॉरेस्ट कॉलोनी में दीपमाला से जय श्री राम लिखा गया।