SHIVPURI NEWS - पोहरी के जंगल में तेंदुआ की लाश मिली, संघर्ष या शिकार!

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी रेंज के सरबानी बीट के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव का लुधावली क्षेत्र के फॉरेस्ट डिपो में पीएम करवाया के बाद अंतिम संस्कार किया। बता दें कि जिले में तेंदुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

जानकारी के मुताबिक सरबानी गांव के कुछ ग्रामीण सोमवार को घनघोर जंगल में गए हुए थे। जहां उन्हें एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। उन्होंने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी। रेंजर श्रुति राठौर ने मुताबिक तेंदुए के शव का पीएम के बाद अंतिम संस्कार किया गया है। मौत संभवता एक दो दिन पहले हुई है। तेंदुए की मौत की वजह प्रथम दृष्ट्या दो तेंदुए के बीच हुई आपसी लड़ाई की वजह से हुई है। उसके शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। असल वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।