SHIVPURI के कर्मचारियों ने पांचो विधानसभाओं में कांग्रेस को जिताया - ELECTION RESULT

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। शिवपुरी जिले में 4 सीटों पर कमल का फूल जनता की पसंद बना है वही एक सीट पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की है। अगर पोस्टल वोट्स की बात की जाए तो शिवपुरी जिले में पांचों विधानसभा में कांग्रेस को बढ़त मिली है।

शिवपुरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को सबसे अधिक वोट 1008 मिले है वही इस चुनाव में प्रचंड जीत धारण करने वाले भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को 829 पोस्टल वोट मिले है। करैरा की बात करे तो कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव को 722 वोट मिले है ओर करैरा से चुनाव जीतने वाले रमेश खटीक भाजपा प्रत्याशी को 375 वोट मिले है।

पिछोर में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी को 795 वोट मिले है और 20 हजार से अधिक मतो से चुनाव जीतने वाले भाजपा के प्रीतम को 475 मत ही मिले है। कोलारस में बुरी तरह से चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी को पोस्टल वोट 133 मिले है और संभाग में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव को 126 पोस्टल वोट मिले है। अगर पोहरी की बात करे तो कांग्रेस के कैलाश कुशवाह को 672 वोट मिले है ओर भाजपा के प्रत्याशी सुरेश राठखेडा को 292 वोट मिले है,पोहरी की एक ऐसी विधानसभा है जहां कांग्रेस ने ईवीएम मशीन और पोस्टल वोट में विजयी हुई है।