​शिवपुरी में रविवार को सूर्यदेव 65 प्रत्याशियों में से 5 ​प्रत्याशियों की जीत लेकर उदय होंगे

Bhopal Samachar
शिवपुरी। 3 नवंबर रविवार का सूर्योदय सामान्य सूर्योदय नहीं होगा। मध्य प्रदेश के आसमान मेे किस पार्टी की पताका चमकेगी किसकी अस्त होगा इसका फैसला होगा। शिवपुरी में रविवार के सूर्यदेव शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा सीटों से लड रहे 65 प्रत्याशियों में से 5 की जीत लेकर उदय होगें और 60 प्रत्याशियों की हार लेकर अस्त होंगे। शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड रहे 65 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला जिले के 10 लाख 10 हजार 399 मतदाताओं ने ईवीएम मशीनों में 17 नवंबर को लॉक कर दिया था।

शिवपुरी जिले में 65 प्रत्याशी खड़े हुए है

शिवपुरी जिले की पांच विधानसभाओं में 65 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें सबसे अधिक 16 प्रत्याशी पोहरी विधानसभा से है तो वही सबसे कम 10 प्रत्याशी करैरा विधानसभा में है। शिवपुरी विधानसभा में 12 प्रत्याशी, पोहरी विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी, कोलारस विधानसभा में 12 उम्मीदवार, पिछोर विधानसभा में 16 प्रत्याशी, करैरा विधानसभा में 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

विधानसभा क्षेत्र करैरा में 310 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 40 हजार 580 पुरुष एवं 1 लाख 24 हजार 178 महिला एवं 4 अन्य, कुल 2 लाख 64 हजार 762 मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र पोहरी में 299 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 29 हजार 641 पुरुष एवं एक लाख 13 हजार 816 महिला,7 अन्य कुल 2 लाख 43 हजार 464 मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी में 294 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 34 हजार 780 पुरुष, 1 लाख 23 हजार 242 महिला, 9 अन्य कुल 2 लाख 58 हजार 31 मतदाता है।

विधानसभा क्षेत्र पिछोर में 297 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 40 हजार 788 पुरुष, 1 लाख 27 हजार 303 महिला, 2 अन्य कुल 2 लाख 68 हजार 93 मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र कोलारस में 288 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 32 हजार 866 पुरुष, 1 लाख 19 हजार 791 महिला, 9 अन्य कुल 2 लाख 52 हजार 666 मतदाता हैं।
जिले में कुल 12 लाख 87 हजार 16 मतदाता है। इसमें 6 लाख 78 हजार 655 पुरुष एवं 6 लाख 8 हजार 330 महिला मतदाता एवं 31 अन्य (थर्ड जेंडर)मतदाता है।

मतदान में महिला मतदाता ने भी तोडा रिकॉर्ड

शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 12 लाख 87 हजार से अधिक मतदाता मतदाता सूची में दर्ज थे। जिसमें 10 लाख 10 हजार 399 मतदाताओं ने अपने मतदाता का प्रयोग किया। जिसमे 5 लाख 43 हजार 546 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है वही 4 लाख 66 हजार 784 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। अगर इस आंकड़े से प्रतिशत निकाले तो 80 प्रतिशत पुरुष मतदाता और महिला मतदाता का प्रतिशत 77 प्रतिशत निकला है। इस प्रकार अगर तुलनात्मक बात करे तो 3 प्रतिशत महिला पुरुषों से पीछे रह गई है।