SHIVPURI NEWS - अमेरिका रिटर्न पंजाब का बैंड नगर कीर्तन में प्रदर्शन @ गुरु नानक जयंती

Bhopal Samachar

शिवपुरी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक जयंती 27 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है. हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक देव की शिक्षाओं के विषय में बताया जाता है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। प्रकाश पर्व देश और विदेश में पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। शिवपुरी में आज प्रकाश पर्व को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन रखा है।

आज शिवपुरी में  नगर कीर्तन के लिए अमेरिका रिटर्न पंजाब का बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा। जो दिव्य घोष के साथ अपना साहसपूर्वक प्रदर्शन करेगा। सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक कार्यक्रम के दौर लगातार जारी रहेंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार इस पर्व पर बढ़ रही है, और दर्शनार्थियों के साथ-साथ यहां लंगर पाने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस वजह से बेहतर व्यवस्था बने, इसलिए गुरुद्वारा के ठीक पीछे स्थित गुरु नानक नेत्र चिकित्सालय परिसर में लंगर का आयोजन किया जाएगा। जहां लोग लंगर ग्रहण करेंगे।

वहीं सारा दिन विविध कार्यक्रम होंगे जिनमें सिख समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न संगठनों शामिल होकर इस उत्सव को मनाएंगे। आयोजकों ने बताया कि विशाल नगर कीर्तन दोपहर 3 बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, कोतवाली, आर्य समाज रोड, कमलागंज, थीम रोड होते हुए रात 7 बजे वापसी फिर आतिशबाजी का रंगारंग कार्यक्रम रहेगा।

नगर कीर्तन में किसान ट्रैक्टर ट्राली सजाकर लगाएंगे। पुरुष, सिर पर केशरी रंग की दस्तार (पगड़ी) और महिलाएं केशरी रंग के दुपट्टे पहनकर निकलेंगी। नगर कीर्तन में नशा करके सम्मिलित होना और भांगड़ा डालना सख्त मना रहेगा।

गुरु नानक नेत्र चिकित्सालय परिसर में लंगर का आयोजन किया जाएगा। जहां लोग लंगर ग्रहण करेंगे। वहीं सारा दिन विविध कार्यक्रम होंगे जिनमें सिख समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न संगठनों शामिल होकर इस उत्सव को मनाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि विशाल नगर कीर्तन दोपहर 3 बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, कोतवाली, आर्य समाज रोड, कमलागंज, थीम रोड होते हुए रात 7 बजे वापसी फिर आतिशबाजी का रंगारंग कार्यक्रम रहेगा। नगर कीर्तन में किसान ट्रैक्टर ट्राली सजाकर लगाएंगे। पुरुष, सिर पर केशरी रंग की दस्तार (पगड़ी) और महिलाएं केशरी रंग के दुपट्टे पहनकर निकलेंगी। नगर कीर्तन में नशा करके सम्मिलित होना और भांगड़ा डालना सख्त मना रहेगा।

सोमवार को इन कार्यक्रमों के साथ मनेगा गुरु नानक जयंती उत्सव

27 नवंबर सोमवार प्रातः 8 बजे संपूर्ण अखंड पाठ साहिब।

प्रातः 10 से 11 बजे तक हजूरी रागी जत्था भाई सोहन सिंह।

प्रातः 11 से 12 बजे तक स्थानीय जत्थे।

दोपहर 12 से 1:30 बजे तक रागी जत्था भाई वरीयाम सिंह (अमेरिका वाले)।

दोपहर 1:30 से 2 बजे तक हजूरी रागी जत्था भाई सोहन सिंह।

दोपहर 2 बजे -दीवान की सम्पूर्णता - रात 8 से 10 बजे तक- बच्चों की कीर्तन एवं कविता प्रतियोगिता।

हजूरी रागी जत्था भाई सोहन सिंह सोमवार रात 10 से 11 बजे तक।

नगर कीर्तन दोपहर 3:00 बजे से, अमेरिका रिटर्न पंजाब वालों का बैंड रहेगा आकर्षण का केंद्र।