SHIVPURI NEWS - जिले में दूसरे चरण के मतदान में करैरा पिछड़ा,यह विधानसभा सबसे आगे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के दूसरे चरण के मतदान के आंकड़े उत्साहवर्धक आए है शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा के दूसरे चरण तक 32.76 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ है। जिले की करैरा विधानसभा में दूसरे चरण के मतदान में सबसे कम स्कोर आया है,निर्वाचन आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार करैरा में दूसरे चरण का प्रतिशत 28.82 रहा है वही शिवपुरी विधानसभा में सबसे अधिक मतदान 37.89 प्रतिशत रहा है वह पोहरी विधानसभा का आंकड़ा 31 प्रतिशत तक पहुंचा है और कोलारस 32.19 मतदान प्रतिशत संपन्न हुआ है। पिछोर में 33.86 प्रतिशत मतदान होने की सूचना मिल रही है।