SHIVPURI NEWS - कोलारस के नवजोत सिंह की ब्राजील में मौत, BBA की पढ़ाई करने कैलिफोर्निया गया था

शिवपुरी जिले के कोलारस के नेतवास गांव के रहने वाले कांग्रेस नेता शेर सिंह सरदार का इकलौता बेटा नवजोत सिंह उम्र 23 वर्ष, 2 महीने पहले कैलिफोर्निया में BBA की पढ़ाई करने के लिए गया था। ब्राजील में उसकी मृत्यु हो गई है।

बताया गया कि नवजोत सिंह कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की ओर से साथियों के साथ 10 दिन के टूर पर ब्राजील गया था। यहां तीन दिन पहले नवजोत और चंडीगढ़ के रहने वाले अन्य साथी की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को ब्राजील के अस्पताल में भर्ती कराया था। नवजोत सिंह ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दोस्त की हालत नाजुक है।