SHIVPURI NEWS - करैरा पुलिस ने 12 लाख का चोरी हुआ ट्रैक्टर-टॉली किया बरामद

Bhopal Samachar

कौशल भार्गव करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत है जहां 17  नवंबर की रात एक युवक के किराये के घर से ट्रैक्टर ट्रॉली चुराकर ले गये चोर। जिसके बाद युवक थाना करैरा पहुंचा, जहां उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार फरियादी घनश्याम निवासी करैरा रहर गवां हाल राम राजा गार्डन के सामने करैरा रहने वाले फरियादी घनश्याम पाल को 17 नवंबर की रात ट्रैक्टर आयशर 551 नंबर MP 33 ZB 7872 को मय ट्रॉली चोरी हो गया था। जिसके बाद वह रिपोर्ट लिखवाने करैरा थाना पहुंचा।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले, एस.डी.ओ. पी. करैरा शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना करैरा की टीम ने दिनांक 21 नवंबर 23 की रात फरियादी घनश्याम पाल निवासी रहर गवां हाल राम राजा गार्डन के सामने करैरा का चोरी गया ट्रैक्टर आयशर 551 नंबर MP 33 ZB 7872 को मय ट्रॉली के बरामद किया।

करैरा पुलिस ने घटना स्थल व ट्रैक्टर चोरी कर ले जाने वाले रूट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे व ट्रैक्टर मय ट्रॉली के ईसागढ़ से बरामद किया। ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी करने वाले अज्ञात चोरों का सीसीटीवी फुटेज से पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

बरामद ट्रैक्टर व ट्रॉली की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस थाना करैरा की टीम में सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, सउनि सुबोध टोप्पो, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, बलराम सिंह,आरक्षक अनूप द्विवेदी, चंद्रशेखर मीणा व दीपक सिंह की मुख्य भूमिका रही।