BIHAR से छठ पूजा कर नासिक लौट रहे परिवार की कार बदरवास में पलटी - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
बदरवास। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा में आने वाले बृजवासी ढाबा के पास फोरलेन पर आज सुबह 6 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा गाय बचाने के कारण हुआ है। इस घटना मे परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नासिक का रहने वाला परिवार बिहार के अपने पुश्तैनी गांव में छट पूजा कर वापस नासिक कार (MH46BV6254) में सवार होकर लौट रहा था। आज सुबह जब कार सवार बदरवास थाना क्षेत्र के बृजवासी ढाबा के पास से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार के आगे अचानक से एक गाय आ गई थी। जिसे बचाने के फेर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में बृज मोहन शर्मा, रेणु देवी, शकल शर्मा, शिवम शर्मा को मामूली चोट आई है।