शिवपुरी की 5 विधानसभाओं में 65 प्रत्याशी मैदान में,निर्दलीय केपी और प्रीतम ने खीचे फार्म

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं में दाखिल किए गए नामांकन फॉर्म को वापस लेने का आखिरी दिन था। आज आखिरी दिन तक 8 प्रत्याशियों ने अलग-अलग विधानसभाओं से अपने नामांकन फॉर्म वापस लिए हैं। जिसके बाद अब प्रत्याशियों की संख्या 73 से घटकर 65 रह गई है। जिले की पांचों विधानसभा में 65 प्रत्याशियों में मुकाबला होगा।

बता दें, शिवपुरी विधानसभा से 2 नामांकन, कोलारस से एक, करैरा से दो, पिछोर से तीन और पोहरी से एक भी नामांकन वापस नहीं लिया गया है। अब शिवपुरी विधानसभा में 12 प्रत्याशी, पोहरी विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी, कोलारस विधानसभा में 12 उम्मीदवार, पिछोर विधानसभा में 16 प्रत्याशी, करैरा विधानसभा में 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

इन्होंने वापस लिए अपने नामांकन फॉर्म

आज नामांकन वापस लेने वालों में शिवपुरी विधानसभा से मनीराम लोधी (निर्दलीय), आरिफ खान (निर्दलीय) के नाम शामिल है। जबकि करैरा विधानसभा से रचना मनीष राय (निर्दलीय) और योगेश करारे (खटीक) ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। कोलारस विधानसभा से एक नामांकन प्रेम नारायण लोधी (निर्दलीय) ने वापस खींच लिया है।

वहीं पिछोर विधानसभा से प्रीतम लोधी (निर्दलीय), केपी सिंह (निर्दलीय), प्रदीप कुमार (निर्दलीय) ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है। बता दें कि पोहरी विधानसभा से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन फॉर्म वापस नहीं लिया है।

भाजपा के समर्थन में दिखे कांग्रेसी नेता, निर्दलीय का किया स्वागत

आज नामांकन फॉर्म वापस लेने वालों में शिवपुरी विधानसभा से मनीराम लोधी का नाम शामिल है। मनीराम लोधी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 से जिला पंचायत सदस्य हैं। आज मनीराम लोधी ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को अपना समर्थन दिया है। इस दौरान कांग्रेसी नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र जैन गोटू ने मनीराम लोधी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

बता दें भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन और जीतेन्द्र जैन सगे भाई है। लेकिन कांग्रेसी नेता की भाजाईयों की टोली और एक अहम व्यक्ति का समर्थन पाने के बाद कांग्रेसी नेता को खुश देखा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर, करैरा विधानसभा से आज रचना मनीष राय और योगेश करारे (खटीक) ने भी अपना नामांकन फार्म वापस लिया है। दोनों ही कांग्रेस से जुड़े हुए नेता थे। इससे अब करैरा विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

शिवपुरी विधानसभा से अब 12 उम्मीदवारों में मुकाबला
1. देवेंद्र जैन - भाजपा
2. केपी सिंह कक्काजू - कांग्रेस
3. ऐवरन सिंह गुर्जर - बसपा
4. परमा राठौर - परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया
5. यशवंत सिंह यादव - समाजवादी पार्टी
6. सत्येंद्र करइया - आजाद समाज पार्टी
7. राधेश्याम शर्मा - राष्ट्रीय निर्माण पार्टी
8. रमेश शर्मा - निर्दलीय
9. अमन सोनी - निर्दलीय
10. विजय बाथम - निर्दलीय
11. मनोज सूर्यवंशी - निर्दलीय
12. हजारीलाल कोटिया - निर्दलीय

पोहरी विधानसभा में 15 उम्मीदवारों में मुकाबला

1. सुरेश धाकड़ - भाजपा
2. कैलाश कुशवाह - कांग्रेस
3. प्रदुमन वर्मा - बसपा
4. सिद्धम सिंह खेमरिया - आजाद समाज पार्टी
5. विनोद कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी
6. रामेश्वर वर्मा - निर्दलीय
7. नरेश धाकड़ - निर्दलीय
8. महेंद्र डेंगर - निर्दलीय
9. बृजेश धाकड़ - निर्दलीय
10. कैलाश नारायण परिहार - निर्दलीय
11. गिर्राज - निर्दलीय
12. हाकिम सिंह वर्मा - निर्दलीय
13. बाबूलाल जाटव - निर्दलीय
14. सत्येंद्र धाकड़ - निर्दलीय
15. कल्याण धाकड़ - निर्दलीय

कोलारस विधानसभा में 12 उम्मीदवारों में मुकाबला

1. महेंद्र यादव - भाजपा
2. बैजनाथ सिंह यादव - कांग्रेस
3. नवल धाकड़ - बसपा
4. सुरेश लोधी - पिछड़ा समाज पार्टी
5. अनिल कुमार लोधी - भारतीय सभ्यता पार्टी
6. ठाकुर लाल जाटव - आजाद समाज पार्टी
7. वीर सिंह जाटव - निर्दलीय
8. हरवीर सिंह यादव - निर्दलीय
9. नवल सिंह धाकड़ - निर्दलीय
10. महेंद्र सिंह यादव - निर्दलीय
11. इंद्रपाल सिंह कुशवाह - निर्दलीय
12. प्रहलाद आदिवासी - निर्दलीय

पिछोर विधानसभा में 16 उम्मीदवारों में मुकाबला

1. प्रीतम लोधी - भाजपा
2. अरविंद सिंह लोधी - कांग्रेस
3. संत सिंह आदिवासी - बसपा
4. राजीव यादव - समाजवादी पार्टी
5. रामसिंह पाल - राष्ट्रीय समाज पक्ष
6. दशरथ जाटव - आजाद समाज पार्टी
7. डीएस चौहान - जन अधिकार पार्टी
8. चंद्रपाल सिंह यादव - जनता दल
9. द्वारिका प्रसाद यादव - निर्दलीय
10. संतोष कुमार शर्मा - निर्दलीय
11. महेश डोंगर - निर्दलीय
12. अरविंद लोधी - निर्दलीय
13. दाऊ अमर सिंह - निर्दलीय
14. राकेश लोधी - निर्दलीय
15. सावरेन सिंह बुंदेला - निर्दलीय
16. कृष्ण पाल सिंह चौहान - निर्दलीय

करैरा विधानसभा से अब 10 उम्मीदवारों में मुकाबला

1. रमेश खटीक - भाजपा
2. प्रागीलाल जाटव - कांग्रेस
3. शांति दास फले - बसपा
4. रामेश्वर आजाद - आजाद समाज पार्टी
5. जगदीश कलावत - जन अधिकार पार्टी
6. नाथूराम जाटव - समतामूलक समाज पार्टी
7. मीना कोली - राष्ट्रीय समाज पक्ष
8. मुकेश कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी
9. राकेश - निर्दलीय
10. गुलाब सिंह अहिरवार - निर्दलीय