SHIVPURI NEWS - पुलिस और सीएम हेल्पलाइन ने न्याय नही किया तो संजय ने गटक लिया जहर, पढिए मामला

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी में पुलिस और सीएम हेल्पलाइन ने न्याय नही किया तो पीड़ित ने अपने जीवन को ही समाप्त करने का प्लान बनाते हुए जहर का सेवन कर लिया। मामला है एक मजदूर की मकान मालिक के द्वारा मजदूर नही देने का। मजदूर ने पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नही हुई। मजदूर ने 181 पर मदद लेने के लिए शिकायत दर्ज कराई। 181 को भी गोलमाल कर दिया गया। मजदूर ने परेशान होकर जहर का सेवन कर लिया।

जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी में रहने वाले संजय रजक उम्र 34 साल पुत्र लालाराम रजक ने शहर की दर्पण कॉलोनी में एक मकान बनाने का काम किया। संजय के पिता के अनुसार उसका बेटा मकान बनाने की कारीगरी का काम करता है। दर्पण कॉलोनी में बनाए गए मकान मालिक पर मजदूरी के 50 हजार रुपए बकाया थे,वह लगातार पैसो की मांग कर रहा था लेकिन मकान मालिक उसके पैसे नही दे रहा था।

बेटे संजय ने पुलिस में शिकायत की लेकिन वहां निराशा ही हाथ लगी और उसे न्याय नही मिला,इसके बाद सीएम हेल्पलाइन से हेल्प लेने के लिए उसने 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन वहां भी उसे हेल्प नही मिली तो वह निराश हो गया। इसी के चलते संजय ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया।

जहर खाने के बाद अपने 34 साल के बेटे संजय रजक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे सोमवार शाम संजय की बेटी ने मुझे बताया कि पापा ने जहर खा लिया है। मैं उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा हूं। परिजनों ने मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी।