SHIVPURI NEWS - शिवपुरी की पुलिस का आरक्षक शराब के नशे मे सड़क पर,सोशल पर वायरल फोटो

खनियाधाना। खबर पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना से मिल रही है कि खनियाधाना थाने में पदस्थ आरक्षक शराब के नशे में सड़क पर पडा है। राह चलते लोगों ने वर्दी में पडे इस आरक्षक की वीडियो बनाई और वायरल कर दी।

इस पुलिसकर्मी का नाम राजकुमार सेंगर बताया जा रहा है जो कि वर्दी में ड्यूटी पर नशे की हालत में रोड पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह पुलिस कर्मी लगभग 2 घंटे तक रोड पर पड़ा रहा उसके बाद उनके साथी आये और उसे उठाकर अपने साथ ले गए। अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक इस पर क्या कार्यवाही करते है।