SHIVPURI NEWS- मंदिर से रेकी की थी महिला की: बदमाश से उलझ गई 70 वर्षीय वृद्धा- चाकू से गला रेत दिया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के देहात थाना के सामने रहने वाली रिटायर्ड बैंक कर्मचारी महिला के घर में चोरी की नियत से बदमाश घर से घुस गया। महिला की नींद खुल गई और बदमाश से उलझ गई। चोर ने महिला का चाकू से गला रेत दिया जिससे महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रात में मंदिर से लौटी थी और महिला के गले में सोने की चेन,हाथ में अंगूठी और कान में झुमके पहनी थी वह मंदिर से ही महिला की रेकी करते हुए आया था। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

घायल महिला विद्या शर्मा उम्र 70 साल के बेटे डेविड शर्मा ने बताया कि बीते रोज जन्माष्टमी थी। मॉ कल रात में राधा कृष्ण के मंदिर गई थी। वह मंदिर से लगभग 12 बजे घर वापस लौटी थी। मॉ अपने गले में सोने की चेन कानों में सोने की झुमकी व हाथों मेंं सोने की अंगूठी पहने हुई थी वह घर तो ठीक से आ गई लेकिन रात करीब 1 बजे जब वह कमरे में सो रही थी तो घर के बहार बनी बाउंड्री से बढ़कर एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया।

तकिये से मॉ का मुंह दबा कर जान से मारने की कोशिश की गई। जब वह ऐसा नहीं कर पाया तो आरोपी ने हाथ से मुंह दबाया लेकिन जब मॉ थोड़ा चिल्लाई और घर में घुसे बदमाश से भिड गई तो चोर ने चाकू से गला रेत दिया,और फरार हो गया।

4 घंटे तक कमरे मे बेहोश डली रही विद्या शर्मा
इसके बाद 1 बजे से लगभग 5 बजे तक महिला अपने कमरे में बेहोश पडी रही जब 5 बजेे महिला को होश आया तो महिला कमरे से बाहर आकर जीने पर बैठ गई और नीचे किराये से रह रहे स्टूडेंट देवेन्द्र लोधी को किसी तरह आवाज लगाई,देवेन्द्र लोधी ने जब विद्या शर्मा को खून से लथपथ देखा तो वह घबरा गया और उसने तत्काल मकान मालिक सुरेश सैन को आवाज लगाकर बुलाया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पहुंच कर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया और घर को सील कर दिया डेविड ने बताया कि मॉ के गले से एक चेन,झुमका,अंगूठी गायब हैं यह पता नहीं है। चोर अपने साथ लेकर गया हैं या फिर कमरे के अंदर ही पड़ी है।

किराए के मकान मे रहती है विद्या शर्मा
विदया शर्मा पति स्व: सुरेश कुमार शर्मा उम्र 70 साल निवासी देहात थाने के सामने सुरेश सैन पिता लल्ली सेन के मकान में किराए से अकेली रहती थी इससे पहले विदया शर्मा तुलसी नगर खेडा पति हनुमान मंदिर के सामने किराये के मकान में रहती थी। मकान मालिक सुरेश सैन ने बताया कि विध्या हमारे मकान में अभी लगभग 20 दिनों से रह रही है।

पति की मृत्यु के बाद महिला शर्मा को मिली अनुकंपा नियुक्ति
महिला के बेटे डेविड शर्मा ने बताया कि मेरे पिता बैराड़ में बैंक मैनेजर थे लेकिन उसकी बीमारी के चलते जान चली गई थी। इसके बाद मेरी मॉ को अनुकंपा पर चपरासी की नौकरी मिली थी जिसके बाद मॉ का शिवपुरी जिला सहकारिता बैंक में ट्रांसफर हो गया था लेकिन जब से वह नौकरी से रिटायर्ड हुई हैं। तब से ही वह किराये के मकान में रहती आ रही है। वह अपनी इच्छा से हमारे साथ नहीं रहती।

यह लगाया जा रहा है अनुमान
इस पूरे घटना क्रम में यह अनुमान लगाया जा रहा है। कि चोर ने महिला को मंदिर से आते समय सोने के जेवरात पहने हुए देख लिया। तो उसने चोरी करने का प्लान बनाया होगा और इसी के चलते रात 1 बजे उसने महिला को जान से मारने की कोशिश की। जब वह चोरी करने में पूरी तरह से सफल नहीं हुआ तो उसने महिला का गला रेत दिया। इसके बाद वह डर की वजह से जितना मिला उसे लेकर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की चाकू ज्यादा धार वाला नहीं था अन्यथा महिला की मौके पर जान चली जाती।

घायल बुजुर्ग महिला इंडियाज बेस्ट डांसर में अपना परफॉर्मेंस दे चुके शिवपुरी के मामा-भांजे की जोड़ी डांसर डेविड शर्मा और उनके भांजे राज शर्मा के परिवार से हैं। घायल महिला डांसर डेविड शर्मा की मां है। वही डेविड शर्मा की पत्नि कंचन शर्मा है जो शिवपुरी के भाजपा महिला मोर्चा में सक्रिय रहती है।