SHIVPURI NEWS- नाबालिग किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे युवक की बाइक फिसली , दोनो घायल-अस्पताल में भर्ती

नरवर। खबर शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के नरवर थाना सीमा से मिल रही है कि करैरा थाना सीमा के गांव से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर ला रहे युवक की बाइक का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में किशोरी ओर एक युवक घायल हो गया है। घायलों को नरवर के शासकीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार करैरा थाना सीमा में आने वाले गांव लंगूरी में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने खेत पर काम कर रही थी तभी गदाई का रहने वाला चतुर सिंह कुशवाह उम्र 23 साल पुत्र रतन सिंह अपनी बाइक से आया और किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। बताया जा रहा है कि इस युवक के साथ एक अन्य युवक भी था।

चतुर सिंह किशोरी को अपनी बाइक से नरवर की ओर आ रहा था तभी इंदरगढ़ की पुलिया के पास बाइक का संतुलन बिगडा और बाइक स्लिप हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में पीछे से आ रहे लोगों ने इन घायलों को नरवर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किशोरी का कहना था कि उक्त युवक ने मेरी सगाई हो चुकी है हम इसके साथ इसके कमरे पर जा रहे थे। फिलहाल युवक और किशोरी को इस मामले की सूचना दी गई है वह नरवर अस्पताल पर पहुंच रहे है।