शिवपुरी। स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक स्तर से व स्वयं के व्यय पर 27 स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण जिले के जिले में किए गए हैं। इनमें एएनएम, नर्सिंग आफिसर, टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू आदि शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार एएनएम रजनी जाटव को उप स्वास्थ्य केंद्र कुंवरपुर सतनवाड़ा से शहरी प्राथमि स्वास्थ्य केंद्र कमलागंज शिवपुरी, एएनएम मिथलेश सिरोहिया को उप स्वास्थ्य केंद्र खतौरा बदरवास से उप स्वास्थ्य केंद्र कोटा सतनवाड़ा, एएनएम शांति जैन को उप स्वास्थ्य केंद्र खिरकिट खनियाधाना से उप स्वास्थ्य केंद्र मुहारी खनियाधाना, एएनएम मालती बांगडी को उप स्वास्थ्य केंद्र मुहारी से उप स्वास्थ्य केंद्र खिरकिट खनियाधाना, एएनमए ममता शिवहरे को उप स्वास्थ्य केंद्र सेसाई कोलारस से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालोनी शिवपुरी, एएनएम शकुंतला चौधरी को उप स्वास्थ्य केंद्र बहगवां नरवर से उप स्वास्थ्य केंद्र जामखो सतनवाड़ा, एमपीडब्ल्यू भरत सिंह जाटव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा से उप स्वास्थ्य केंद्र ठर्रा सतनवाड़ा किया गया है।
इसी प्रकार एएनएम मालती गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा से उप स्वास्थ्य केंद्र हाजीनगर करैरा, एएनएम शकुंतला भलावी को उप स्वास्थ्य केंद्र हाजीनगर करैरा से शहरी क्षेत्र करैरा, एएनएम कृष्णा गुप्ता उप स्वास्थ्य केंद्र ढला पिछोर से उप स्वास्थ्य केंद्र बडौरा करैरा, सहायक ग्रेड-3 महेंद्र करोठिया जिला प्रशिक्षण केंद्र करैरा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना, नर्सिंग आफिसर ज्योति सुमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा करैरा, नर्सिंग आफिसर संगीता मरावी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा करैरा से से जिला अस्पताल शिवपुरी स्थानांतरण किया गया है।
वहीं एएनएम कमलेश दुबे को उप स्वास्थ्य केंद्र बारां सतनवाड़ा से उप स्वास्थ्य केंद्र टोंगरा सतनवाड़ा, एएनएम रचना पाल को उप स्वास्थ्य केंद्र टोंगरा सतनवाड़ा से उप स्वास्थ्य केंद्र बारां सतनवाड़ा, एएनएम रेखा कोल को उप स्वास्थ्य केंद्र समोहा नरवर से उप स्वास्थ्य केंद्र करई नरवर, एएनएम भावना भारती वंशकार को उप स्वास्थ्य केंद्र मुहासा खनियाधाना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना, एएनएम सीता शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना से उप स्वास्थ्य केंद्र मुहासा खनियाधाना, एएनएम हुस्ना बानो को उप स्वास्थ्य केंद्र मथना बदरवास से उप स्वास्थ्य केंद्र भौंती पिछोर, एएनएम वंदना सक्सेना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा करैरा से उप स्वास्थ्य केंद्र बहगवां नरवर, लैब टेक्निशियन अशोक प्रजापति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छर्च पोहरी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनवाड़ा, दाई सुल्ताना वानो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी, एएनएम राखी तोमर को उप स्वास्थ्य केंद्र सड़ नरवर से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवाहर कालोनी, एमपीडब्ल्यू मनोज भार्गव को उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव सतनवाड़ा से उप स्वास्थ्य केंद्र भौती पिछोर, एएनएम सुनती धनौतिया उप स्वास्थ्य केंद्र दुल्हारा पोहरी से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदी कमलागंज, एएनएम रितु श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनपुरा पिछोर से संजीवनी क्लीनिक ठकुरपुरा शिवपुरी, भृत्य अमन जाटव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ पोहरी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनपुरा पिछोर स्थानांतरित किया गया है।