शिवपुरी। सीबीएसई और एमपी बोर्ड की स्कालरशिप प्रदान करने के लिए उद्देश्य से गुरुनानक ग्रुप ऑफ स्कूल्स की तरफ से 18 जून 2023 को एक स्कालरशिप एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। शिवपुरी के जो भी विद्यार्थी किसी भी विद्यालय अथवा किसी भी बोर्ड में अध्यनरत हैं, वह इस स्कालरशिप एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।
इस टेस्ट के संबंध में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और इनका पूरा हक है कि ये अच्छे से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। कई बार ऐसा होता है कि होनहार बच्चे पैसों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। इस टेस्ट को कराने का हमारा यही उदेश्य है कि होनहार बच्चों को अच्छी पढ़ाई का मौका मिले। जो बच्चे इस टेस्ट को पास कर लेंगे उन्हें मेरिट के आधार पर स्कालरशिप की सुविधा मिलेगी जो कि अधिकतम 100 प्रतिशत विद्यालय फीस तक हो सकती है।
यह टेस्ट सीबीएसई बोर्ड (कक्षा 1 से कक्षा 9वीं तक) एवं एमपी बोर्ड के लिए (कक्षा 1 से 12वीं तक) के छात्र छात्राओं के लिए 18 जून को गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। जिसका रजिस्ट्रेशन शुक्रवार तक गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर-पिपरसमा रोड रातौर, गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल राघवेन्द्र नगर, गुरुनानक स्कूल महावीर नगर (गुरुद्वारा के पीछे) किया गया था।
यहां बताना होगा कि गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, फतेहपुर पिपरसमा रोड रातौर जिसे कि हाल ही में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त (मान्यता कोड़ 1031330) हुई है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं बच्चों को दी जा रही हैं, जिसमें प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर का सेमी ओलंपिक स्विमिंग पूल, (बेबीपूल व रेन डांस के साथ), ग्वालियर संभाग का सबसे बड़ा एडवेंचर जोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोटिक्स क्लासेस, साइंस लैब, मैथ्स लैब, इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कमजोर बच्चों के लिए रेमेडियल क्लासेस, इंग्लिश स्पोकन क्लासेस, एक्टीविटी रूम, ऑडियो-वीडियो रूम, लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं हैं। अन्य जानकारी के लिए 7772827140, 9301637568, 8962001147 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
