SHIVPURI NEWS- सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास के हजारों समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नगर पालिका परिषद के चुनाव से सर्वाधिक चर्चा में रहे वरिष्ठ भाजपा नेता ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास का जन्मदिन विगत दिवस हजारों समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जैसा विदित है कि नगर पालिका परिषद के चुनाव मे इनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज रामजी व्यास का अध्यक्ष बनना तय था अधिकांश पार्षद इनके साथ थे मगर राजनीतिक घटनाक्रम बदले स्थानीय विधायक एवं मंत्री ने पहल की और प्रदेश अध्यक्ष बीडी.शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मध्यस्थता से इनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज रामजी व्यास को उपाध्यक्ष बनाया गया ओर गायत्री शर्मा अध्यक्ष बनी।

इसके उपरांत इनकी धर्मपत्नी को परिषद ने उपेक्षित कर रखा है.यही कारण है कि इनके समर्थकों मे निराशा व्यात हो रही है। इसी कारण से विगत दिवस जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन कर धूमधाम से जन्मदिन मनाया राजनीतिक गलियारों मे आज विभिन्न तरह के कयास लगाये जा रहे है।

सुबह 6 बजे से पुरानी शिवपुरी मे रामजी व्यास के निवास पर धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गया जोकि दिनभर चला मिष्ठान वितरण चलता रहा दिनभर पुष्पहार पहनाकर केक काटकर जन्मदिन हजारों समर्थक मनाते रहे,महल सराय,लुधावली मे भोजन वितरण हुआ।

अनेक मंदिरों मे भी प्रसाद वितरण हुआ.शाम 7 बजे समर्थन सैकड़ों वाहन लेकर पहुंचे ओर इन्हे लेकर जुलूस के रूप मे निकले पुरानी शिवपुरी, गुरुद्वारा चौराहा होते हुये रात्री 8 बजे माधव चोक चोराहे पर पहुंचे यहां अत्यधिक आतिशबाजी हुई, केक काटा गया। नगर के नागरिकों ने पुष्पहार पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया।
G-W2F7VGPV5M