SHIVPURI NEWS- बलात्कारी ने बलात्कार पीडिता के घर में घुसकर मारी गोली,SI के नाती मे लगी,पढिए पूरी खबर

Bhopal Samachar
करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा थाने की श्योपुरा गांव से मिल रही है कि श्योपुरा गांव मे निवास करने वाली युवती मे गोली मारने का प्रयास किया गया,लेकिन बीच बचाव में आए एक युवक को गोली लग गई। इस घटना में युवक घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का बालात्कार हुआ था और उसे जान से मारने के लिए बलात्कार का आरोपी युवक अपने अन्य साथियो के साथ उसके घर मे घुस गया था।


जानकारी के मुताबिक बलवान पुत्र सुरेश परिहार निवासी बड़ौनी जिला दतिया रिश्तेदारी में अपनी बहन की ससुराल करैरा के श्योपुरा गांव आया था। बलात्कार का आरोपी वरुण परिहार अपने साथी ऊदल व एक अन्य के साथ श्योपुरा गांव आ धमका।

कार से उतरकर वरुण घर में घुस आया। बहन की ननद को गोली मारने का प्रयास करने लगा। बीच बचाव के दौरान वरुण परिहार ने गोली चला दी जो बलवान के पैर में लगी। कट्टे से गोली चलते ही वरुण मौके से दोनों साथियों के संग कार से भाग खड़ा हुआ। जख्मी हालत में बलवान परिहार को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। घायल बलवान एसी आफिस में पदस्थ एसआई का नाती है।

बताया जा रहा है कि जख्मी युवक की बहन की ननद ने वरुण परिहार और भरत तिवारी के खिलाफ जनवरी 2023 में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। करैरा थाना पुलिस चार दिन पहले ही भरत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन वरुण परिहार पुलिस गिरफ्त से बाहर था और बुधवार को श्योपुरा गांव पीड़िता की हत्या करने पहुंच गया।

घायल बलवान का बहनोई हत्या के प्रयास में जेल में
बलवान परिहार का बहनोई रणवीर परिहार हत्या के प्रयास में जेल में बंद हैं। रणवीर व उसके पिता भोगीलाल परिहार के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध है। भोगीलाल को जमानत मिल गई है जबकि रणवीर अभी जेल में हैं। वहीं करैरा थाना पुलिस ने युवक बलवान परिहार पर गोली चलाने वाले वरुण परिहार व उसके दो साथियों पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M