SHIVPURI NEWS- 3 केस जहर पीने के: किसी की पत्नी घर से भाग गई, इधर बाप से शक्तिमान का गृह युद्ध ,महिला बार बार पी रही जहर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में तीन अलग-अलग जगह एक महिला सहित तीन लोगों ने जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला बार बार पी रही है जहर
पिछोर कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 की रहने वाली 40 साल की महिला ने जहर पी लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कमला बाई कुशवाह पति काशीराम कुशवाह ने कुछ साल पहले भी जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया था लेकिन महिला लगातार सुसाइड करने का प्रयास कर रही है इस बात पर परिजनों ने चुप्पी साध ली।

बाप से शक्तिमान का गृह युद्ध
सुसाइड का दूसरा मामला भी पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पायगा से है, जहां युवक ने गृहयद्ध के कारणों के चलते जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 23 साल के शक्तिमान जाटव पुत्र खलग सिंह जाटव ने अपने घर पर जहर पीकर जान देने की कोशिश की। शक्तिमान की शादी 4 साल पहले हुई थी। शक्तिमान की बीती रोज पिता से झगडा हुआ था,पत्नि और पिता के बीच पीस रहे शक्तिमान ने सुसाइड करने का प्रयास किया।

पत्नि फरार,डिप्रेशन का शिकार
इधर एक सुसाइड का प्रयास बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम एचवाड़ा के रहने वाले युवक ने किया। तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 30 साल के संतोष आदिवासी पुत्र कल्ला आदिवासी ने अपने घर पर जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। परिजनों ने बताया कि संतोष की पत्नी चार साल पहले एक युवक के साथ भाग गई थी तभी से संतोष शराब पीने लगा था।
G-W2F7VGPV5M