SHIVPURI NEWS- अर्बन क्रूजर कार से तस्करी, शराब से भरे दो टेक्टर जब्त, करीबन माल 1 करोड का

करैरा। करैरा थान पुलिस को आज एक बडी सफलता मिली है,करैरा थाना पुलिस ने कच्ची शराब के सौदागरो को पकडा है। पुलिस ने सबसे पहले एक अर्बन क्रूजर कार को पकडा फिर उसके बाद पुलिस ने कार से पकडे गए शराब तस्करो के सुराग पर 2 टैक्क्टर जब्त किए जिनमे 60 हजार लीटर शराब भरी हुई थी। पुलिस ने दावा किया है कि पकडी गई शराब और वाहानो की किमत लगभग 1 करोड रूपए की है।

कार में बैठे युवको से पूछताछ तो इनकी पहचान सतेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम काली पहाडी हाल रामकालोनी घासमंडी ग्वालियर ओर भरत पुत्र भीकम सिह सिकरवार उम्र 22 साल निवासी द्वारिकापुरी कालोनी पुरानी छावनी जिला ग्वालियर के रूप में हुई। पुलिस ने इस शराब को चैक किया तो यह ओपी शराब निकली। करैर पुलिस की टीम ने जब इस ओपी शराब के स्त्रोत के विषय मे पूछा तो इन दोनो शराब तस्करो ने आगे की कहानी उगल दी।

शराब तस्करो की निशानदेही पर 2 टेंकर जहरीली शराब जब्त

पकडे गए शराब तस्करो ने पुलिस को बताया कि हमने यह शराब टेंकर क्रमांक HP 72 C5879 PB 11 CR 7137 के चालक तसेम सिह निवासी राजगढ पटिया पंजाब व गिरदेव सिह निवासी देवीगढ पटियाला पंजाव से इन तस्करो की ग्वालियर में बात हो गई थी कि हम लोग ओपी शराव लेकर ग्वालियर से छिंदवाडा जा रहे है तुम रास्ते मे ओपी शराव ले लेना इन लोगो ने करैरा शिवपुरी बायपस पर इन टैकर चालको से 750 लीटर शराब कुछ ही देर पूर्व ली थी।

करैरा पुलिस ने लगाई फिल्डिंग पडौरा चौराहे पर पकडे टेंकर

शराब तस्करो की निशानदेही पर करैरा पुलिस ने इन टेंकरो को पकडने के लिए जाल बिछाना शुरू किया और इन टैंकरो को पीछा किया तो यह टेंकर पडौरा चौराहे पर खडे मिल गए। पुलिस ने इन टैंकरो केा चैक किया तो यह टैंकर जहरीली ओपी शराब से लबालब भरे हुए थे। पकडे गए टेंकरो के नबंर HP 72 C5879, PB 11 CR 7137 बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) 49 (क) आबकारी एक्ट 408 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मेें ले लिया है।

यह है पकडे गए वाहन और शराब की कीमत

बरामद माल 15 प्लास्टिक की कैनो में भरी हुई कुल 750 लीटर ओपी शराव कीमती 10,00,000 रूपये एवं अवून क्रूजर कार क्रमांक MP 07 CK 7793 कीमती करीवन 10,00,000 रूपये कुल कीमती करीवन 20,00,000 रूपये टैंकर क्रमांक HP 72 C5879 PB 11 CR 7137 जिनमे 30-30 हजार लीटर ओ. पी. शराब भरी हुयी है कुल कीमती करीवन 01 करोड रूपये आंककी जा रही है।

सक्षात मौत होती है यह ओपी शराब-बच गई लोगो की जान

ओपी शराब से ही शराब बनाई जाती है शराब में ओपी शराब मिलाए जाने पर ही वह नशा लायक होती है। बताया जा रहा है कि एक लीटर ओपी से 8 लीटर कच्ची शराब का निर्माण होता है,अब इतनी बडी तदाद में ओपी शराब पकडी है इस लाखो लीटर जहरीली शराब का निर्माण होता। यह आरोपी अपने ही घर में जहरीली शराब का बनाते थे और बेचते थे। फिलहाल पुलिस इन आरोपियो के पुराने रिकार्ड खंगालने मे जुट गई है।

इनकी रही भूमिका

थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री सुरेश शर्मा, उनि पुनीत वाजपेयी उनि केपी शर्मा आर 696 सोनू पान्डे आर आर 1073 अनूप कुमार, आर 121 नीरज कुमार, आर 670 देवेश तोमर आर 639 सोनू श्रीवास्तव आर 617 ओमप्रकाश आर 724 दीपेन्द्र सिह आर चालक 14 शिवराज आर चालक 739 राघवेन्द्र सिंह यादव सैनिक 154 रामस्वरूप ।