SHIVPURI NEWS- तेंदुआ में की बेटे ने बाप की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, पत्नी बोली पिता ने ही सिर जमीन पर पटका है

कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले गांव से मिल रही है कि गांव में निवास करने वाले एक बेटे ने अपने बाप की लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाप शराब पीकर घर में लड रहा था। तेंदुआ थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पिपराहे गांव का रहने वाला ठाकुर लाल आदिवासी शुक्रवार की दोपहर अपने घर पर बैठ कर शराब पी रहा था। इसी दौरान ठाकुर लाल का 19 साल के छोटे बेटे नरेंद्र आदिवासी के साथ विवाद हो गई। इसी दौरान नरेंद्र ने लाठियों से अपने पिता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

2 जून को हुई थी बड़े बेटे की शादी

बताया गया है कि मृतक ठाकुर लाल आदिवासी के बड़े बेटे गणेश लाल की शादी 2 जून को हुई थी। 2 जून से ठाकुर लाल लगातार शराब पीकर गांव सहित घर में झगड़ा कर रहा था। ठाकुर वाला आदिवासी अपने छोटे बेटे नरेंद्र को घर में भी नहीं घुसने दे रहा था। संभवत इसी बात से नाराज होकर नरेंद्र ने अपने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पत्नी बोली पति ने कर रखा था परेशान

पोस्टमार्टम हाउस पहुंची ठाकुर लाल आदिवासी की पत्नी फरुर ने बताया कि उसका बेटा बेकसूर है उसके पति ने ही अपने आप को खत्म कर लिया है। उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर में कलेश करता रहता था। खाने-पीने के भी सामान नहीं लाता था। आए दिन लड़ाई झगड़ा करना उसका काम बन गया था। छोटे बेटे को भी वह लगातार परेशान कर रहा था। उसके पति ने ही अपने सिर को जमीन से पटक कर अपने आप को खत्म कर लिया।