SHIVPURI NEWS- खुदकुशी करने के लिए आशु गुप्ता किया तीन तरीको का इस्तेमाल,पहले जहर, नस काटी, फिर फांसी पर लटका

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शिवपुरी शहर के कोर्ट रोड पर रहने वाले एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। युवक परिजनों को सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला था। युवक को परिजन को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजते हुए इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आशु गुप्ता पुत्र मदन कुमार गुप्ता उम्र 20 साल ने पारिवारिक कलह के चलते सोमवार की रात सबसे पहले जहर पी लिया। जब जहर से असर नहीं हुआ तो आशु ने चाकू से अपने हाथ की नस काटी। लेकिन इससे भी जान नहीं गई तो आखिरी में उसने फांसी लगा ली।

बताया जा रहा है आशु की मां ने मदन कुमार से दूसरी शादी कर ली थी। आशु अपनी मां के पहले पति की संतान था। इसी के चलते आशु की अपने सौतेले पिता से नहीं बनती थी। आशु का सौतेला पिता आशु का ख्याल नहीं रखता था। जानकारी के मुताबिक आशु का उसके सौतेले पिता से कई दिनों से विवाद हो रहा था। हालांकि घटना के कारणों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M