SHIVPURI NEWS- पर्यटक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए DATCC की टीम ने किया भ्रमण

NEWS ROOM
शिवपुरी।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत टीम को पर्यटन स्थल का भ्रमण करके अपने सुझाव देना है। भ्रमण टीम में महिलाओं को शामिल करना है। पर्यटन स्थलों का सुरक्षा व अधोसंरचना अंतराल उद्यान का सर्वे शुरू किया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम सिंधिया छतरी, बाणगंगा, भदैयां कुंड व सुरवाया गड़ी का महिला सुरक्षा संबंधी मूल्यांकन किया गया।

इस सर्वे में जिला पुरातत्व पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल वीरेंद्र धाकड़ की अध्यक्षता में व सहायक नोडल सौरभ गोङ के मार्गदर्शन में यह सर्वे किया गया। इस सर्वे में अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे जिसमें मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा, जिला पुरातत्व पर्यटन व संस्कृति परिषद से देव सोनी, स्वास्थ्य विभाग से यशस्वी मेहता, शहरी विकास से मीना यादव तथा पीडब्ल्यूडी एसडीओ गौरव गुप्ता उपस्थित रहे।

पर्यटन स्थलों पर कमियों का उल्लेख कर यह ऑडिट रिपोर्ट जिला प्रशासन व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को सबमिट की जाएगी तथा उसके आधार पर आने वाले विकास कार्यों को किया जाएगा।
विगत 2 वर्षों से जिला शिवपुरी में कार्यरत मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की सहयोगी संस्था रागिनी फाउंडेशन के जिला समन्वयक एस अफगानी भी इस ऑडिट में शामिल रहे। पुरातत्व पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के अनुसार इस प्रकार के सर्वे व गतिविधियां जिले में पर्यटन को बढ़ावा देंगी। शिवपुरी को पर्यटक के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाने में सहायक रहेंगी।
G-W2F7VGPV5M