Shivpuri News- होली पर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने वाला नीतू बीबी की साडी से फंदे पर लटका मिला

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना सीमा में आने वाली करौंदी कॉलोनी में निवास करने वाला 28 साल के युवक अपने घर के कमरे में पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि युवक की आर्थिक तंगी के कारण उसकी पत्नी छोड़कर मायके चली गई थी। वह घर में अकेला था। युवक ने 10 बजे तक होली के त्योहार पर मिलकर रंग गुलाल भी लगा रहा था। युवक बेरोजगारी के मानसिक प्रेशर के कारण शराब का अधिक मात्रा में सेवन भी करने लगा था। फिजिकल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार करौंदी कॉलोनी के रहने वाला 28 साल के नीतू प्रजापति मजदूरी का काम करता था। नीतू शराब का शौकीन था। लगातार मजदूरी नहीं मिलने का कारण नीतू परेशान रह रहा था। आर्थिक तंगी और पैसों की किल्लत को लेकर नीतू का झगड़ा अपनी पत्नी से तीन रोज पहले हो गया था। पत्नी से हुए झगड़े के बाद नीतू की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

बुधवार की दोपहर नीतू की लाश पंखे से लटकी मिली थी। बताया गया है नीतू ने अपनी पत्नी की साडी से फंदे पर लटका मिला था। नीतू ने सुबह से ही शराब पी रहा था,होली का त्यौहार होने के कारण वह 10 बजे तक लोगो के यह रंग गुलाल भी लगा रहा था। मिलने वालो का होली की शुभकामनाए भी दे रहा था,लेकिन लोगो को क्या पता था कि लोगो से रंग लगाकर गले मिलकर शुभकामनाए देने वाला नीतू 2 घंटे बाद अशुभ खबर बन जाऐगा।

वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद एमडी गुर्जर ने बताया कि नीतू बुधवार सुबह मिला था। नीतू ने गुलाल भी लगाया था। नीतू काफी दिनों से रोजगार को लेकर परेशान रहने लगा था। यही वजह थी कि नीतू शराब भी पीने लगा था। दोपहर नीतू की सुसाइड की खबर मिली थी। सुसाइड के बाद फिजिकल थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M