शिवपुरी के खिलाड़ी सौरभ धाकड़ का राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में आयोजित होने वाली 45 बी ओपन जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के सरस्वती विद्यापीठ के पूर्व छात्र पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ धाकड़ का चयन मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक भीलवाड़ा राजस्थान में संपन्न होगी, प्रतियोगिता का नेशनल कैंप 22/03,/2023 से 26/03/2023 तक जावरा में संपन्न होगा।

इस उपलक्ष में शिवपुर जिला हैंडबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष जौली मंगल उपाध्यक्ष यादवेंद्र चौधरी, सचिव- चंद्रशेखर(चंदू सर) सह सचिव- यूनुस खान, कोषाध्यक्ष - शिवनाथ सिंह बेस चयनित खिलाड़ी के कोच,सदस्य- ख्याति रावत मोहनी रघुवंशी, सरस्वती विद्या पीठ परिवार , एच ओ डी स्पोर्ट्स-एसपीएस स्कूल -विवेक उपाध्याय,हरेंद्र रानू रघुवंशी मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा पार्टी शिवपुरी,आशीष कमांडो पूर्व हैंडबॉल खिलाड़ी तथा समस्त शहरवासियों ने सौरभ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
G-W2F7VGPV5M