शिवपुरी के श्रद्धालुओं के चंबल नदी से निकाले गए शवों में मगरमच्छ के दांत के काटने के निशान: पढ़िए कैसे हुआ हादसा- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के लिए दुखद खबर मुरैना जिले के टेटरा थाना सीमा से मिल रही है कि थाना सीमा क्षेत्र से निकली चंबल नदी में शिवपुरी जिले के 9 लोगों की जल समाधि बनने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने जिन 4 लोगों के शवों का रेस्क्यू किया है,उनमें से 3 शवो के यहां मगरमच्छ के दांत के निशान है। इस घटना के बाद कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत चिलावद में शौक का माहौल है।

मुरैना के टेंटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि सभी श्रद्धालु एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी पार कर रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां कोई पुल या नाव की व्यवस्था नहीं है। सबलगढ़ SDOP गुरुबचन सिंह ने बताया कि अभी रेस्क्यू अभियान जारी है।

बताया जा रहा है कि 17 श्रद्धालु एक-दूसरे के हाथ पकड़कर चंबल नदी पार कर रहे थे। बीच में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। रेस्क्यू टीम ने दोपहर 12 बजे तक नदी से दो लोगों के शव बरामद किए गए। तीसरा और चौथा शव दोपहर डेढ़ बजे बरामद हुआ। शवों पर दांत के निशान भी है।

प्रत्यक्षदर्शी राडी गांव निवासी कुटन रावत ने बताया कि नदी में जहां पानी कम था, वहां से सभी पार कर रहे थे। इतने में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग गहरे पानी में चले गए। हालांकि, शुरुआत में यह जानकारी आई थी कि नाव पलटने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि शवों पर दांत के निशान भी मिले हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह करीब सात बजे हुए हादसे के करीब आधे घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। दोपहर दो बजे तक दो पुरुष व एक महिला का शव निकाला जा चुका है। इनमें से एक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। मृतकों की पहचान देवकीनंदन (50) और महिला कल्लो के तौर पर हुई है।

वहीं, रुक्मणी (24) पत्नी दीपक, लवकुश (12) पुत्र थानसिंह, ब्रजमोहन (17) पुत्र पप्पू, अलोपा बाई (45) पत्नी देवकीनंदन और रश्मि (19) पत्नी सुनील लापता हैं। दोपहर करीब चार बजे मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना, एएसपी रायसिंह नरवरिया, सबलगढ़ एसडीएम मेघा तिवारी, एसडीओपी गुरुबचन सिंह सहित थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू का जायजा लेकर पीड़ितों से चर्चा की।

मप्र का रेस्क्यू दल करीब 2 बजे पहुंचा

हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद राजस्थान के अफसर मौके पर पहुंचे। वे अपने साथ एक रेस्क्यू बोट लेकर आए थे। मप्र का रेस्क्यू दल दोपहर करीब दो बजे नदी क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण यह दल फंस गया। रेस्क्यू टीम शाम करीब चार बजे नाव के साथ घटना स्थल पर पहुंची।

ये लोग डूबे नदी में

1. देवकीनंदन पुत्र हीरा कुशवाह 60 साल
2. धनीराम पुत्र हीरा कुशवाह 30 साल
3. रुकमणी पत्नी दीपक कुशवाह
4. लवकुश पुत्र धाम सिंह कुशवाह
5. कल्लो पत्नी श्याम कुशवाह
6. बृजमोहन पुत्र पप्पू कुशवाह
7. रश्मि पत्नी सुनील कुशवाह
G-W2F7VGPV5M