केंद्रीय मंत्री तोमर का शिवपुरी आगमन पर नगर पालिका उपाध्यक्ष रामजी व्यास ने किया स्वागत- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
देश केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के शिवुपरी आगमन पर शिवपुरी की नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमति सरोज रामजी व्यास के साथ सैकडो लोगो ने आईटीआई शिवपुरी पर भव्य स्वागत किया गया। वही नरेन्द्र सिंह तोमर ने सासंद प्रतिनिधि रामजी व्यास से स्नेह भरी मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी आए थे। झांसी स्थित कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में शामिल हुए। वही श्री तोमर को श्योपुर के गोरस में एक कार्यक्रम में जाना था। झांसी के कार्यक्रमो के बाद नरेन्द्र सिंह तोमर दिनारा करैरा होते हुए शिवपुरी आए थे। दिनारा-करैरा में श्री तोमर के समर्थको ने उनका भव्य स्वागत किया।

शिवपुरी शहर की ITI पर शिवपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास,सासंद प्रतिनिधि रामजी व्यास ओर मोर्चे के पदाधिकारी,अल्पसंख्यक समाज ओर स्टूडेंटो ने केंद्रीय मंत्री का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
G-W2F7VGPV5M