Shivpuri News- इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म का बहाना बनाकर किया जा रहा है शिक्षकों को परेशान, नहीं मिल रहा वेतन

शिवपुरी।
जिले के विभन्न विकासखंडों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन आधा मार्च महीना निकल जाने के बाद भी नही मिल सका है। जिसके चलते कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त है। वेतन न मिलने के कारण अब कर्मचारी विभागीय अधिकारियों के प्रति लामबंद होने की तैयारी कर रहे है। जबकि विभाग इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म न मिलने की बात कहकर टालमटोल कर रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च व अप्रैल का महीना परेशानी वाला होता है जिसमें शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्षकों से फरवरी माह में ही इनकम टैक्स फॉर्म जमा कर आय व्यय का लेखा जोखा संकुल पर भरकर जमा करना होता है। इसके बाद में कई कर्मचारी नियत तिथि के बाद भी इसे जमा नही करते जिसके चलते शेष कर्मचारियों का वेतन नही निकल पाता यही वजह है

जिसके कारण उन्हें महीने भर का खर्चा चलाने में मशक्कत करनी पड़ती है। जिले की कई तहसील में जिन कर्मचारियों ने आईटीआर फॉर्म जमा नही किया है उनकी सैलरी रोककर शेष कर्मचारियों की पिछले दिनों वेतन जारी कर दी है लेकिन जिले कोलारस तहसील में 17 मार्च तक वेतन जारी नही किया गया है।

इनका कहना है-
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को 17 मार्च तक वेतन न मिलना गलत है। इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी से बात कर शिक्षक साथियों की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
दिलीप शर्मा, अध्यक्ष मप्र राज्य कर्मचारी संघ शि

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए