kolaras News- महेंद्र यादव की ससुराल में 8 दिन से अंधेरा, सुरेंद्र ने बिजली सप्लाई चालू करवाई

Bhopal Samachar
खतौरा। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए महेंद्र यादव विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी तो कर रहे हैं परंतु लोगों की समस्याओं के समाधान की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनकी अपनी ससुराल तुड़यावद में पिछले 8 दिन से बिजली कटी हुई थी। महेंद्र यादव की ससुराल होने के कारण विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी इस गांव की तरफ ध्यान नहीं देते हैं और गांव के दामाद ने कोई ध्यान ही नहीं दिया। 

अरविंद महाराज ने बताया कि, बिजली विभाग के अधिकारी हमारे गांव वालों की सुनने के लिए तैयार ही नहीं थे। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिजली कंपनी के अधिकारियों से चर्चा की और बिजली सप्लाई चालू करवाई। अरविंद महाराज ने श्री शर्मा का आभार प्रकट किया है।