Shivpuri News- श्री सिद्धेश्वर मंदिर में महिलाओं ने खेली फूलों की होली, अपने हाथों से किया महादेव का श्रृंगार

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बीते सोमवार को शिवपुरी शहर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने मनाई फूलों की होली,इस होली के त्यौहार में स्वयं महिलाओं ने महोदव का बहुत की सुंदर श्रृंगार किया। महादेव की इस फूलों की होली में कई महिलाएं शामिल हुई।

जिसमें श्रीमती कृष्णा सिंघल तथा सीमा गुप्ता, अमला श्रीवास्तव,रेखा उपाध्याय, सीमा सिंघल, माधवी गुप्ता आशा अग्रवाल, मिथलेश शर्मा, गायत्री गुप्ता आदि महिलाएं शामिल हुई

कृष्णा सिंघल ने बनाया महादेव के लिए विशेष फूलों का हार—

कृष्णा सिंघल ने अपने प्रिय महादेव के लिए विशेष फूलों की माला तैयार की, जिसे बनाने में काफी फूल लगे तथा बाकी की सारी महिलाओं ने मंदिर की साज सजावट की, महादेव को फूलों से सजाया गया। और सभी महिलाओं ने महादेव के साथ— साथ आपस में फूलों की होली खेली, सभी महिलाओं ने बताया कि हम हर बार इस प्रकार होली मनाते है, जिसमें हमें बड़ी प्रसन्नता होती है।
G-W2F7VGPV5M