Kolaras News- आदमखोर हुआ लकड़बग्घा, 4 साल के मासूम सहित सहित 10 लोगों पर किया हमला

NEWS ROOM
कोलारस।
कोलारस क्षेत्र के ग्राम पूरनखेड़ी और मोहराई में रविवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे एकलकड़बग्घा ने दो गांवों में ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब दस लोगों घायल हो गए हैं। कई घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। ग्रामीण अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान मोहराई गांव में भारतेंद यादव के घर में एक लकड़बग्घा घुस गया। लकड़बग्घा ने घर में खेल रहे भारतेंद के चार वर्षीय बेटे कार्तिक पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुन जब उसके स्वजन बाहर आए तो लकड़बग्घा वहां से भाग गया। भागते समय उसने एक अन्य मासूम समर पुत्र ललित धाकड़ को अपना शिकार बनाया।

इसके अलावा गांव में लकड़बग्घा ने रवि पुत्र हरभजन शाक्य उम्र 17 साल, अरुण पुत्र मोतीलाल कोली उम्र 21 साल सहित कुछ अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लिया। लकड़बग्घा के हमले में घायल लोग अस्पताल में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

आदमखोर हो गया

ग्रामीण भारतेंद यादव की मानें तो इसी लकड़बग्घा ने उनके गांव के बाद पूरनखेड़ी गांव में भी ग्रामीणों पर हमला करते हुए लगभग चार से पांच लोगों को वहां पर घायल किया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि लकड़बग्घा आदमखोर हो गया है और जंगल से भाग कर आबादी वाले इलाके में आकर लोगों को अपना शिकार बना रहा है।
G-W2F7VGPV5M