Shivpuri News- नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास सहित 4 पर FIR के आदेश

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर में काटी गई अवैध कॉलोनियों को लेकर मिल रहा है कि आज एडीएम श्री रघुवंशी ने 4 कॉलोनाइजरों पर मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए है। जिसमें शिवपुरी के नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित 3 अन्य नाम है।

जानकारी के अनुसार आज ADM श्री रघुवंशी ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि परवेज खान पुत्र हयात खान निवासी बैराड़ ने सर्वे नम्बर 569/ 1 , 569/ 2 बैराड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटी है।

इसी के साथ रामकिशन रावत पुत्र रामजीलाल रावत निवासी पोहरी ने सर्वे नम्बर 112/ 1 कृष्ण गंज पोहरी में शिवपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास निवासी पुरानी शिवपुरी ने सर्वे नम्बर 776/ 1/ 4/ 11 झींगुरा में अवैध कॉलोनी काटी है।

इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण सोनी पुत्र ग्यासीराम सोनी निवासी कालामढ़ तहसील बैराड़ देश सर्वे क्रमांक 568/1, 568/2 दो कालामढ़ में अवैध कॉलोनी काट दी थी। जिसके चलते आज ADM ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को लिखा है। जिसमे सभी आरोपियों के खिलाफ एमपी नगर पालिका अधिनियम की धारा 339 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए है। यह आदेश जारी होते ही भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
G-W2F7VGPV5M