शिवपुरी शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू, 38 बिंदुओं से होगी अग्निपरीक्षा- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी शहर में भू माफियाओं के द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके लिए प्रशासन ने 6 सदस्यीय टीम बनाई है जो कॉलोनी के घर घर जाकर सर्वे शुरू करगें। बताया जा रहा है यह टीम कॉलोनी में रहने वाले निवासियों और खेतों को प्लॉट में कन्वर्ट करने वाले कॉलोनाइजरों से 38 सालों को नोट आउट करेंगे,इसके हिसाब से एक फार्म भी बना लिया गया है। अब अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मूलभुत सुविधाएं मिलने की उम्मीद बन गई है। वही अवैध कालोनियो को वैध किया जाऐगा।

जानकारी के अनुसार मप्र शासन की गाइड लाइन के अनुसार 2016 से काटी गई कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अभी भी मूलभूत सुविधाओं का संकट हैं। अब इन कॉलोनियों में सड़क, बिजली व पानी के लिए वहां रहने वाले परिवारों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर में विकसित हो चुकी कॉलोनियों में सर्वे टीम के सदस्य पहुंचकर जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं।

खर्चा व समय बचाकर बढ़ाई परेशानी

कॉलोनी काटने से पहले जो स्वीकृति जरूरी होती हैं, वो लेने के एवज में फीस तो लगती ही है, साथ ही कॉलोनी का नक्शा एक आदर्श कॉलोनी की तरह होता है, जिसमें खेल मैदान व पार्क के लिए भी जगह छोड़नी होती है। लेकिन बीघा में जमीन लेकर वर्ग फीट में बेचते समय कॉलोनाइजर न केवल अधिक से अधिक प्लॉट बेचने की जुगाड़ में रहते हैं, इसलिए उन्होंने अपना खर्चा बचाने और मुनाफा कमाने के फेर में बिना परमिशन के कॉलोनी बना दीं।

यह है सर्वे करने वाली टीम

शिवपुरी शहर में कॉलोनियों का सर्वे करने के लिए पांच सदस्यीय छह दल बनाए गए हैं। यह सदस्य हर रोज अलग-अलग कॉलोनियों में पहुंचकर सर्वे कार्य कर रहे हैं। इसमें पटवारी, आरआई से लेकर नगरपालिका के कर्मचारी भी शामिल हैं। सर्वे के उपरांत कॉलोनियों में यह चर्चा भी सर गर्म हो जाती है कि अब क्या होने वाला है।

इन बिंदुओ पर हो रहा है सर्वे

कॉलोनाइजर / भूमि स्वामी का नाम व कॉलोनी की स्थापना दिनांक |
भूमि का खसरा क्रमांक एवं रकबा। कॉलोनी की वैधता की परमीशन का दिनांक ।
कॉलोनी में स्थित कुल भवनों की संख्या, एवं खाली प्लॉट की संख्या ।
कॉलोनी में खाली प्लॉट किसके हैं, इसका विवरण।
कॉलोनाइजर रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र ।
कृषि से आवासीय में परिवर्तन करने का आदेश। नजूल का अनापत्ति प्रमाण पत्र।
कॉलोनी का मुख्य मार्ग, खेल मैदान की जगह, 25. फीसदी भवन / भूखंड ईडब्ल्यूएस / एलआईजी के लिए आरक्षित
कितने भवनों का नगर पालिका में नामांतरण हुआ है। कॉलोनी में रहने वाले परिवारों से लिए जाने वाले करों का विवरण।
कॉलोनियों में नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जा रही. मूलभूत सुविधाओं का विवरण।

नियमित करने का काम जल्द शुरू होगा

कॉलोनियों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद वर्ष 2016 से पहले तथा उसके बाद की बनी हुईं कॉलोनियों की छंटनी होगी। वर्ष 2016 तक की बनी कॉलोनियों का नियमितीकरण होगा. तथा उसके बाद की कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. केशव सगर, सीएमओ नगर पालिका शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M