SHIVPURI में शाहरुख खान और दीपिका की पठान का प्रदर्शन नहीं होने देंगे: बजरंग दल

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी में भगवा को बदनाम करने वाली मूवी का विरोध करने के लिए आज बजरंग दल सडको पर उतर आया। मूवी को शिवपुरी में नहीं चलने की बात कहते हुए बजरंग दल ने शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल को ज्ञापन सौंपा हैं,जैसा कि विदित है कि आदित्य चोपड़ा द्वारा उनके बैनर यश राज फिल्म्स के पठान मूवी का निर्माण किया गया हैं। इस मूवी का भी टीजर रिलीज हुआ हैं इस टीचर के रिलीज होते ही विवाद उठना शुरू हो गए हैं।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि पठान मूवी जिसमें शाहरुख खान के द्वारा अभिनय किया है साथ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी है। टीजर में बेशरम रंग गाने में अभिनेत्री भगवा रंग की बिकनी पहनी है इससे हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हो रही हैं। कुल मिलाकर भगवा रंग का उपयोग गलत तरीके से दिखाया गया हैं।

हम नहीं होने देंगे शिवपुरी में पठान मूवी रिलीज

कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह फिल्म शिवपुरी में नहीं चलने दी जायेगी। फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये। शिवपुरी में पठान फिल्म रिलीज होती हैं तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल पूर्ण रूप से इसका विरोध करेगा।

बजरंग दल ने कहा कि शिवपुरी में रैली निकालकर एसपी को ज्ञापन देते हुए कहा कि शाहरूक खान द्वारा एक मूवी बनाई गई है फिल्म का नाम है पठान उस फिल्म में योजनाबद्ध तरीके से हिन्दू धर्म का अपमान करने का षड्यंत्र रचा गया है।

पठान फिल्म में एक गाना है उसमें भगवा रंग को अपमानित रंग बताया गया है और साथ ही एक अश्लील सीन है जिसमें जो अभिनेत्री हैं वो भगवा रंग की बिकनी पहने हुए हैं जो कि भगवा रंग हिन्दू समाज के स्वाभिमान का रंग है, भगवा रंग हमारे लिए पूजनीय रंग है,भगवा रंग हमारे ध्वज का रंग है और ऐसे रंग को सुनियोजित तरीके से बिकनी के रूप में एक अभिनेत्री को पहनाया गया है।

अश्लील फिल्म मे और अश्लील चित्र उसमें अपनाया गया है। इसका विश्व हिन्दू परिषद व्यापक रूप से विरोध करता हैं इसका हम किसी भी स्थिति में इस फिल्म को शिवपुरी में नहीं चलने देंगे। प्रदेश स्तर पर इसका विरोध हो रहा है हमारे प्रांत में भोपाल मुख्यालय पर इसका विरोध हो रहा है सभी जिलो में इस फिल्म का विरोध किया जाएगा किसी भी स्थिति में इसे नहीं चलने दिया जायेगा।
G-W2F7VGPV5M