बच्चों के खेल मैदान की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत कुंवरपुर में खेल मैदान की जमीन पर दंबगों का कब्जा हो गया है। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। बताया गया है कि खेल मैदान में दबंगों द्वारा निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 में शिवपुरी जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत कुंवरपुर में सर्वे नंबर 661/3(5) की 0.2000 हेक्टेयर भूमि खेल मैदान के लिए स्वीकृत की थी। इस जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जाने लगा। जब इसका विरोध नहीं हुआ तो खेल मैदान पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया। खेल मैदान पर अतिक्रमण की रोकथाम के लिए ग्रामीणें ने 181 पर शिकायत की है।
G-W2F7VGPV5M