समाज सेविका: सरोज भार्गव का दुखद निधन, शहर में शोक की लहर- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र निवास करने वाले भाजपा की कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाज सेवा के कार्यो में हमेशा आगे खड़े होने वाली सरोज भार्गव का निधन हो जाने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामकुमार भार्गव की धर्मपत्नी सरोज भार्गव का बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया, उनकी दीन दुखियों के प्रति परोपकार की भावना एक मिशाल थी, उनके दुखद निधन पर पर शहर में शोक की लहर है।\

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मेल ओवरसीयर प्रमोद दुबे, जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवम दुबे, पूर्व पार्षद अजय भार्गव आदि कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

G-W2F7VGPV5M