शिवपुरी पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो ने बाइक को, बाइक ने महिला को टक्कर मारी- Pohri News

NEWS ROOM
पोहरी।
खबर शिवपुरी जिले के जिला चिकित्सालय से आ रही हैं जहां पोहरी चैहरे पुलिस पेट्रोल पंप के पास एक स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक को उडाया,बाइक घिसटती हुई पैदल जा रही महिला से जा टकराई। इस घटना में महिला सहित 4 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में उपचार करा रही झिरी निवासी रेखा जाटव ने बताया कि आज वह अपनी बेटी की ससुराल के लिए भात का सामान की खरीददारी करने अपनी मां कालिया जाटव और भाई पदम जाटव के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी पहुंची थी। बाजार से भात का सामान खरीदकर वापस अपने गांव बाइक पर सवार होकर जा रही थी।

इस दौरान जब वह पुलिस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक पैदल जा रही महिला में से जा टकराई। जिससे वह भी बुरी तरीके से घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी की जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

वाहन चालक मोनू जाट का कहना है कि वह हाथीखाना स्थित अपने जिम जा रहा था। इस दौरान उसकी कार के आगे अचानक से बालक सामने आ गया। जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई। वह खुद ही सभी घायलों को उपचार कराने अपने वाहन से जिला अस्पताल ले कर पहुंचा है।

कोलारस में ऑटो में जा घुसी बाइक, तीन गंभीर घायल

कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाना अंतर्गत आने वाले पडोरा चौराहे के पास से आ रही है जहां एक बाइक पीछे से ऑटो में जा घुसी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य बाइक सवारों को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राजू कुशवाहा 32 वर्षीय अपनी पत्नी गायत्री कुशवाहा और भाभी पुष्पा कुशवाहा के साथ कोलारस गमी में शामिल होने जा रहे थे। तभी पडौरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ऑटो में भिड़ गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों महिलाओं को मामूली चोटें आईं हैं।
G-W2F7VGPV5M