शिवपुरी। साउथ अफ्रीका में आयोजित फिटनेस मॉडल प्रतियोगिता में शिवपुरी के कृष्णपाल सिंह सेंगर ने फाइनल जीतकर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कृष्णपाल को मिस्टर इंडिया के खिताब से नवाजा गया है। कृष्णपाल की इस सफलता पर शहर में हर्ष का माहौल है।
कृष्णपाल दक्षिण अफ्रीका में रहकर दूरसंचार कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह फिटनेस इंडस्ट्रीज के साथ.साथ मॉडलिंग का भी काम कर रहे हैं और फिटनेस इंडस्ट्रीज में कार्य करने के दौरान उन्होंने फिटनेस मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कई देशों के प्रतिभागी उनके प्रतिद्वंदी रहे
जिन्हें उन्होंने परास्त किया और अपना स्थान फायनल में सुरक्षित कर लिया और फायनल में भी उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से विजय हासिल की। फाइनल विजेता होने के कारण उन्हें मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका 2022 का विजेता घोषित किया गया और उन्हें मिस्टर इंडिया की उपाधि से सम्मानित किया गया।