Shivpuri News- विश्व कीर्तिमान के लिए 85000 Sqft में 10 ब्लॉक,10 पार्किंग जोन

Bhopal Samachar
शिवपुरी। 12 नवंबर का सूर्य का उदय एक इतिहास के रूप में होगा यह दिन शिवपुरी के लिए एक गौरवशाली इतिहास बनाने का साक्षी बनेगा। जानकी सेना संगठन के द्वारा विश्व ऐतिहासिक कीर्तिमान सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें 11 हजार से अधिक लोग सामूहिक रूप से सुंदरकांड काण्ड का पाठ एक साथ एक स्थान पर एक ही स्वर में करेगें। इस आयोजन में 85 हजार वर्ग फीट की बिछात बैठक व्यवस्था में 10  ब्लॉक,10 जगह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

कल शनिवार के दिन पोलो ग्राउंड में इस विशाल भव्य आयोजन के लिए पोलो ग्राउंड में बैठक व्यवस्था के लिए टेंट लगना बीते रोज से ही शुरू हो गया था। पोलो ग्राउंड के चारो ओर इस कार्यक्रम के स्वागत बैनर होर्डिंग लगे हैं। शहर के प्रमुख रोड पर भी स्वागत गेट बनाए गए है। विश्व ऐतिहासिक कीर्तिमान सुन्दर काण्ड पाठ की तैयारी को लेकर जानकी सेना संगठन पिछले 4 माह से सक्रिय हो गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर वासी भी आगे आकर भाग ले रहे हैं।

इसके अलावा आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के लिए अलगए महिलाओं के लिए अलगए बच्चों के लिए कुल दस कम्पार्टमेंट बनाए गए हैं, जिन्हें जानकी वाटिका, किष्किंधा पर्वत, हनुमानगढ़ी, कौशल्या धाम, लव कुश वाटिका, अवधपुरी, विश्वामित्र तपोवन, बाल्मीकि तपोवन नाम दिया गया है।

शहर में दस जगहों पर होगी पार्किंग व्यवस्था

जानकी सेना संगठन द्वारा कार्यक्रम के दौरान 10 स्थानों पर पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है। शहर के चारों कोनों पर में कृष्णा मैरिज गार्डन सिया मैरिज गार्डन लव कुश मैरिज गार्डन ट्रैक्टर एवं बसों की पार्किंग के लिए गांधी पार्क मैदान नगर पालिका परिसर में जेएसएस महिला सदस्यों के लिए पार्किंग व्यवस्था इसके अलावा जनपद कार्यालय एवम ट्रेजरी ऑफिस क्षेत्र में जेएसएस व्यवस्थापक एवं जेएसएस सदस्यों के चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था रखी गई है।
G-W2F7VGPV5M