Shivpuri News- कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस महामंत्री को नही जानतेः पत्रकार वार्ता पर सवाल

Bhopal Samachar
शिवपुरी
। कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने पत्रकार वार्ता आयोजित की लेकिन इस पत्रकार वार्ता से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा ने पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि मैं किसी भदौरिया को नहीं जानता।

हमारी तरफ से न तो कोई पत्रकारवार्ता रखी गई और न ही प्रदेश स्तर से हमें कोई सूचना मिली है। जवाब में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि मुझे उनकी अनुमति की जरूरत नहीं है। उनके दो-तीन दिन से बयान भी गलत आ रहे हैं।

शिवपुरी जिले में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के कारण कांग्रेस हंसिये पर है। जिले में हालांकि कांग्रेस के दो विधायक हैं। पिछोर से केपी सिंह और करैरा से प्रागीलाल जाटव, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति कितनी कमजोर और दयनीय होने वाली है, यह किसी ओर ने नहीं बल्कि पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा ने स्पष्ट किया है।

उन्होंने कहा था कि करैरा से कांग्रेस रिपीट होगी इसकी कोई गारंटी नहीं। उन्होंने संकेत दिया कि पोहरी और कोलारस में कांग्रेस को भितरघात का सामना करना पड़ सकता है। वहां टिकट के 8 से 10 दावेदार हैं। टिकट एक को मिलेगा और शेष उन्हें हराने में जुटेंगे। शिवपुरी में भाजपा प्रत्याशी यशोधरा राजे सिंधिया का कोई विकल्प नहीं है।

पिछोर में अवश्य कांग्रेस जीतेगी। वहां से केपी सिंह लगातार 6 बार से चुनाव जीत रहे हैं। उनके बयान के संदर्भ में जब प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया से पूछा गया तो उन्होंने कंट्रोवर्सी में पढने से इंकार किया। लेकिन उनके द्वारा स्थानीय संगठन को विश्वास  में लिए बगैर पत्रकार वार्ता आयोजित करने को लेकर राजनीति अवश्य गरमा गई है।

भाजपा सरकार ने जनभावनाओं से किया खिलवाड़: श्री भदौरिया
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र भदौरिया ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि पिछले 18 वर्षों से भाजपा सरकार जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण मड़ीखेड़ा जैसा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

भ्रष्टाचार पर यह पूरा प्रोजेक्ट केन्द्रित है। जिसके कारण आज भी जनता पानी की समस्या से जूझ रही है। पाइप लाइन कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। इस यात्रा को प्रदेश में भरपूर समर्थन मिल रहा है। हमें आशंका है कि भाजपा सरकार के द्वारा भारत जोड़ों यात्रा को निशाना बनाया जाकर उसमें विघ्र पैदा किया जा सकता है। 
G-W2F7VGPV5M