केन्द्रीय विद्यालय की शिक्षिका मिनी श्रीवास्तव चुनी गई स्टार इंडिया रियलिटी में मिसेज मप्र- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
यूं तो अंचल शिवपुरी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बावजूद इसके शहर की गांधी कॉलोनी में निवासरत अविनाश.श्रीमती शोभा श्रीवास्तव की होनहार बेटी मिनी पत्नी मनोज श्रीवास्तव जो कि उज्जैन शादी होकर इटारसी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही है।

उन्होंने अपनी प्रतिभा को भी समय.समय पर प्रदर्शित किया है। इसी क्रम में स्टार इंडिया रियलिटी अवॉर्ड द्वारा स्टार मिसेस मध्य प्रदेश ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले एक अनूठा सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों भोपाल शहर के एलिगेंट ग्रीन रिसोर्ट होटल में किया गया था। जिसमें श्रीमती मिनी श्रीवास्तव ने भी भाग लिया और यह सौंदर्य प्रतियोगिता आंतरिक सुंदरता पर केंद्रित रही, जो कि बाहरी रूप से प्रतिबंधित है।

मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से आए प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमें कुछ मॉडल, शिक्षक, गृहिणी और कामकाजी महिलाएं भी शामिल हुई। महिलाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में स्टार पेजेंट ने सुंदरता के स्टीरियोटाइप मानक को तोड़ दिया और उसके बजाय वास्तविक लोगों को सुशोभित करने के उद्देश्य से किया। इस प्रतियोगिता में शामिल होकर वर्ष 2022 में मिसेज मध्य प्रदेश ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले विजेता मिनी श्रीवास्तव रहीं, जो कि मूल रूप से शिवपुरी की बेटी हैं। उनके माता.पिता शिवपुरी गांधी कॉलोनी में रहते हैं।

वर्तमान में श्रीमती मिनी श्रीवास्तव केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं और अपनी प्रतिभा के रूप में वह एक गायिका एवं एंकर भी है जिसमें अनेकों प्रतियोगिता में भाग लेकर वह कई पुरस्कारों से सम्मानित भी हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में इन्हें बेस्ट फोटोजेनिक फेस का टाइटल भी दिया गया। श्रीमती मिनी श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर शिवपुरी की बेटी पर गर्व है समस्त अंचल वासियों ने अपनी शुभकामनाएं सोशल मीडिया, दूरभाष एवं शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर दी है।
G-W2F7VGPV5M