shivpuri news- अस्पताल पहुंचे बॉयफ्रेंड को पब्लिक ने पीटा, पुलिस को सौंपा

Bhopal Samachar

प्रदीप मोंटू तोमर@ शिवपुरी। खबर शहर के जिला अस्पताल से आ रही है कि 16 वर्षीय स्टूडेंट को अफेयर के जाल मे फंसा कर माँ बनाने वाला आशिक लडका आज सुबह 9 बजे लडकी से मिलने अस्पताल जा पहुंचा,जहां लड़की के परिजनों ने उसे पहचान लिया। लडकी के भाईयो और पिता ने पकडकर उसकी अस्पताल में मारपीट कर दी और जुलूस के रूप में पैदल उसे कोतवाली तक ले गए।

जैसा कि विदित है कि ठकुरपुरा की 10वीं क्लास में पढने वाली लडकी ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एक बच्चे का जन्म दिया। 16 वर्षीय लड़की को पेट दर्द की शिकायत होने के चलते  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने चैकअप कर उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया था। शाम के 7 बजे लडकी ने सर्जिकल वार्ड के पलंग पर ही बच्चे का जन्म दिया हैं। कवारी मां की आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी 2006 अंकित हैं।

परिजनों के साथ साथ डॉक्टर  भी नही समझ सके कि लडकी 9़ माह की प्रेग्नेंट है। मामला खुलने पर कुंवारी मां के परिजनों से उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका ठकुरपुरा में रहने वाले अजय राठौर से अफेयर चल रहा था और यह बच्चा उसी का है।

अजय राठौर जा पहुंचा अस्पताल में लड़की से मिलने
आज सुबह अस्पताल में अजय राठौड लडकी से मिलने जा पहुंचा। लडकी के परिजनों से उसे पहचान लिया और उससे बातचीत करने लगे। अजय राठौर ने कहा था कि यह मेरा बच्चा नहीं हैं मेरा सिर्फ उससे अफेयर था और लगभग 9 माह पहले उससे ब्रेकअप हो गया था। उसकी अफेयर फिर किसी अन्य लड़के से चल रहा था अब मुझे वह फसाने की कोशिश रही हैं। लड़की के परिजनों ने इतना सुनने के बाद अजय राठौर की मारपीट कर दी। उसे मारते हुए कोतवाली तक ले गए।

बच्चा ऑक्सीजन पर हालत स्टेवल
बताया जा रहा  है कि बच्चा 8 माह में पैदा हुआ हैं,उसका वजन 1 किलो 700 ग्राम हैं और अस्पताल की एनआईसीओ वाड्र में भर्ती है और उसे सांस लेने में समस्या आ रही हैं इस कारण ऑक्सीजन पर हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति स्टेवल हैं। 
G-W2F7VGPV5M