लुधावली की हलकीबाई को पति रखता था घर में कैद, इसलिए लगा ली आग- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर जिले के देहात थाना अंतर्गत लुधावली गौशाला क्षेत्र से आ रही हैं जहां एक महिला ने अपने आप में आग लगाने की कोशिश की। महिला के कपड़ों में आग भड़कने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। महिला को उसके पति ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया। देहांत थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना अंतर्गत लुधावली गौशाला क्षेत्र में रहने वाली हलकीबाई के पति बद्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि मेरी पत्नी ने बिना कारण के अपने आप में आग लगाने की कोशिश की। कपडों में आग भड़कने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद हलकीबाई को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि यह घटना मेरे सामने हुई।

पति बोला मेरी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं हैं, लगा ली आग

हलकीबाई के पति बद्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। आज घर की छत पर बैठी हुई थी, इसी दौरान उसने अपने कपड़ों में माचिस की तीली जला कर आग लगा ली। गनीमत रही इस दौरान वे घर पर ही मौजूद था। नहीं तो कुछ भी हो सकता था। बद्री ने बताया कि उसकी पत्नी ने पहले भी केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की थी। आज फिर एक बार उसने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पत्नी बोली कैद करके रखता है पति

जिला अस्पताल में उपचार करा रही हलकीबाई ने बताया कि उसका पति उसे मजदूरी करने के लिए नहीं जाने देता है। उसका पति उसे घर में कैद करके रखना चाहता है। इसी बात से नाराज होकर उसने आज अपने आप को आग लगाने का प्रयास किया। देहात थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
G-W2F7VGPV5M