SHIVPURI NEWS- मनियर 70 साल के बुर्जुग फरमा रहे हैं इश्क, 5 बेटों को घर से निकाला

Bhopal Samachar
शिवपुरी
। खबर शहर के सिटी कोतवाली सीमा क्षेत्र में आने वाले मनियर में एक 70 साल के बुर्जग इश्क फरमा रहे हैं,इस इश्क की सजा बुर्जुग आशिक का परिवार भुगत रहा हैं। बुर्जग आशिक ने अपनी आशिकी के चलते अपने पांच बेटों को घर से निकाल दिया अब पत्नी को भगाने की तैयारी कर रहा हैं। अब अपने पति के इश्क से डरी पत्नी एसपी शिवपुरी को एक शिकायत आवेदन सौंपा हैं।

70 साल के आशिक की 60 साल की पत्नी ने बताया कि एक वर्ष पहले 40 वर्षीय महिला से हुई थी। इसके बाद उसके पति ने अपने पांच बेटों और बहुओं को घर से निकाल दिया। तभी से उसके पांच बेटे किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। इसके बाद उसका पति ने उसी महिला को किराएदार बनाकर घर मे रख लिया। जब उसने अपने पति से पूछा तो उसका कहना था कि वह महिला मकान का किराया देगी। जिससे दोनों का गुजर बसर करने में आसानी होगी। लेकिन किराए के नाम पर उसके पति ने उस महिला को अपने घर में पनाह दी है।

इसके बाद उसका पति उसी के घर पर खाना-पीना खाने लगा और उसी के साथ ज्यादातर समय व्यतीत करने लगा। महिला ने बताया कि जब कई महीने गुजरने के बाद किराए पर रहने आई महिला से किराए की मांग की तो महिला ने कह दिया कि उसने एक साल का एडवांस किराया उसके पति को दे दिया। जब उसने पति से किराए के बारे में पूछा तो पति ने उसके साथ 28 अगस्त को मारपीट कर दी थी। इसकी शिकायत उसने 30 अगस्त को सिटी कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई थी।

महिला का कहना है अब उसके पति के आए दिन अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उसका पति इस उम्र में एक महिला के लिए घर से निकालने को उतारू है। इसी की शिकायत करने आज वह एसपी के पास पहुंची हैं।
G-W2F7VGPV5M