Pichhore News- छत्रसाल कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष अमित पडरिया ने पदभार ग्रहण किया

Bhopal Samachar
पिछोर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा नए जनभागीदारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। जिसमें आज नए जनभागीदारी अध्यक्ष अमित पडरिया  ने शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर के जनभागीदारी  अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उक्त पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव मंच पर उपस्थित रहीं। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपुरी जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवपुरी  जिले के पुलिस अधीक्षक  राजेश चंदेल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम मंच पर  उपस्थित रहे। मंचस्थ  सभी अधिकारियों व अतिथियों ने नए अध्यक्ष अमित पड़रिया जी को बहुत.बहुत शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम की प्रस्तावना महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ एसएस गौतम के द्वारा रखी गई।

जनभागीदारी का परिचय एवं पृष्ठभूमि डॉ अरविंद सिंह यादव के द्वारा रखी गई।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर अक्षय कुमार जैन एवं श्रीमती दीक्षा ताम्रकार के द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसएस गौतम के द्वारा किया गया।

स्वागत के इसी क्रम में डॉ केशव सिंह जाटव डॉ कमल किशोर यादव डॉ अंजू  सिहारे डॉक्टर बबीता बाथम डॉक्टर करण सिंह जाटव डॉ अरविंद सिंह यादव श्री शिवतीर्थ चतुर्वेदी प्रोफेसर जगदीश आर्य प्रोफेसर सतीश माहौर श्री वीर सिंह लोधी छैै राज्यस्तरीय शिवार्थी दीपक पाल,  मुकेश कुशवाहा ने  मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया ।अंत में कार्यक्रम का आभार डॉ कमल किशोर यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण शैक्षणिक स्टाफ एवं कार्यालय के स्टॉपए गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधुओं के साथ.साथ महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M