कलेक्टर शिवपुरी ने सुबह 6 बजे बजाई एक घर की घंटी, महिला निकली बोली सर इतनी सुबह आप कैसे- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शुक्रवार की सुबह होटल पीएस के पीछे स्थित कॉलोनी में कलेक्टर शिवपुरी अक्षय कुमार सिंह ने एक घर की घंटी सुबह 6 बजे बजाई,घर से एक महिला से निकली और बोली ओर कलेक्टर सर को देखकर बोली इतनी सुबह कैसे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह बोले दीदी, हमारी टीम आयुष्मान कार्ड बनाने आई है। आप इसे बनवाकर योजना का लाभ लें। दरअसल आयुष्मान कार्ड बनाने में शिवपुरी जिले प्रदेश में 40 वे स्थान पर है। इस लिए जिले में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की शुरुआत आयुष्मान कार्ड बनाने कलेक्टर ने की है।

जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्होंने गुरुवार को महा अभियान के तहत एक साथ सुबह से शाम तक तकरीबन 12 हज़ार कार्ड बनाए। खास बात यह है कि इस अभियान को संचालित करने के लिए 520 से अधिक टीमें लगाई गई।

जिसमें 52000 कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया गया।लेकिन बने सिर्फ 12 हज़ार । हालांकि यह आंकड़ा अब तक का 1 दिन में जिले भर में बना आयुष्मान कार्ड का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

खेल मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक कर चुके हैं समीक्षाएं फिसड्डी जिले से उबारने मिले निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान पिछले हफ्ता ही खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए तत्परता बरतने के निर्देश दिए थे। ताकि हर जरूरतमंद को बीमार होने पर 5 लाख की सहायता सरकार की ओर से मिल सके।

कुछ इसी तरह के निर्देश एनआईसी बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को भी दिए गए।नतीजा यह निकला कि एक साथ 1 दिन में 3ः50 लाख घरों में पहुंचने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने तय किया।और जिले भर में 12 हजार के करीब कार्ड बनाने में उन्हें सफलता मिली। 

खास बात है कि अभी भी 45 फीसदी आयुष्मान कार्ड ऐसे हैं जिन्हें टीम को बनाना है। लेकिन इसके लिए फिर से इसी तरह की महाअभियान की आवश्यकता होगीए तब कहीं जाकर प्रशासन लक्ष्य हासिल कर सकेगा। अभी भी जिले में 4 लाख 58 हज़ार 617 आयुष्मान कार्ड बनना शेष है।
G-W2F7VGPV5M