शिवपुरी की जानकी सेना संगठन समिति का हुआ सम्मान, 31 हजार लोगों के साथ सुंदरकांड पढ़कर बनाया विश्व रिकाॅर्ड- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बहुत अल्प समय में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली धार्मिक संस्था जानकी सेना संगठन ने पोलो ग्राउंड मेंं 31 हजार लोगों के साथ सुंदरकांड पढ़कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने में सफलता हासिल की। इस सफलता पर और शिवपुरी का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित किए जाने की खुशी में कै. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया समिति ने जानकी सेना संगठन के पदाधिकारियों का शॉल श्रीफल और माल्यार्पण से स्वागत किया।

स्वागत समिति के अध्यक्ष तेजमल सांखला के नेतृत्व में किया गया। श्री सांखला ने अपने उद्बोधन में कहा कि जानकी सेना ने वल्र्ड रिकॉर्ड बनाकर शिवपुरी एवं मध्यप्रदेश को गौरवांवित किया है। सम्मान समारोह फतेहपुर में दुबे नर्सरी पर आयोजित किया गया। जिसमें कै. श्रीमंत अम्मा महाराज समिति ने जानकी सेना संगठन के प्रमुख महामंडलेश्वर पं. पुरुषोत्तम दास जी महाराज, राष्ट्रीय विस्तारक एवं मार्गदर्शक अजय शर्मा भार्गव, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम रावत को स्मृति चिन्ह, शॉल श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही महिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना पचौरी, श्रीमती गिरजा जी को भी शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। जानकी सेना संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का समिति के अध्यक्ष तेजमल सांखला, संजय गौतम, अशोक कोचेटा, श्यामसुंदर राठौर, सुनील सांड, अनिल गोयल, वीरेंद्र जैन पत्ते वाले, राजीव शर्मा, सौरभ सांखला, विष्णु सोनी, दिनेश गर्ग गुड्डे, नीलेश सांखला, नरेंद्र पचौरी, हरजीत हीरा, जगदीश हीरा द्वारा माल्यार्पण से अभिनंदन किया गया।
G-W2F7VGPV5M