शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे में 3 नाबालिग लड़कियों के अपहरणः मामला दर्ज- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से 3 नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले दर्ज हुए हैं। जिले के बदरवास, रन्नौद और भौंती थाना पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले में नाबालिगों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बदरवास के सिहौरा गांव से 17 साल 10 माह की किशोरी 6 नवंबर से लापता है। परिजन गुरुवार को पुलिस थाने आए। इसी तरह रन्नौद थाने के मूड़री गांव से 16 साल की किशोरी 16 नवंबर की रात से गायब हो गई। परिजनों ने हरिपुर गांव के गोपाल केवट पर संदेह जताया है।

वहीं भौंती थाने के ऊमरीकला गांव से 16 साल 5 माह की किशोरी 13 नवंबर की दोपहर 12 बजे से लापता हो हगई। ननिहाल से गायब किशोरी के प्रकरण में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M