कोलारस में सास बहू में हलवे को लेकर झगड़ा, बहू ने जहर गटक लिया- kolaras News

NEWS ROOM
कोलारस।
जिले कोलारस थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी गांव में सास.बहू के बीच हलवे को लेकर मुंहवाद हो गया। इस बात से नाराज बहु ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी की रहने वाली मिथलेश पत्नी महाराज सिंह (25) ने सुबह खेत में डालने वाला कीटनाशक पी को लिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। महिला के पति महाराज ने कहा कि वह सुबह खेत पर पानी की लाइन बिछाने चला गया था। इसके बाद घर पर मां और पत्नी के बीच घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात पर उसकी पत्नी ने कीटनाशक पी लिया।

महिला की सास ने बताया कि उसने बहू से कहा था कि ये रवा रखा है इसका हलवा बना कर बच्चों को खिला दे। इसी बात पर बहू से कहासुनी हो गई और उसने जहर खा लिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M