परिवार के देवताओं पर आई महिला ने किया त्रिशूल से हमला- Badarwas News

NEWS ROOM
बदरवास।
जिले के बदरवास नगर के वार्ड 8 सिथत ग्वाल समाज के नो दिन पूर्ण होने पर जवारे विसर्जित करने जा रहे थे। तभी अचानक एक महिला घूमती हुई आई और वहां बैठे लोगों से बोली तुम मेरे चबूतरे पर क्यो नही आए और महिलाओं पर हमला कर दिया तीन महिलाओं के हाथों में चोटे आई हैं।

घायल तीनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया और कार्यवाही हेतु बदरवास थाने में भी कार्यवाही हेतु आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि सावित्री पत्नी हरलाल ग्वाल के हाथ मे त्रिशूल लगा है जबकि वही किरण पत्नी हीरालाल ग्वाल को कमर में चोट आई है पीड़ित परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी बदरवास पुलिस को दी गई।
G-W2F7VGPV5M